फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Honored by washing the feet of 108 ancestors

Jalaun News: 108 पुरखों के पांव पखारकर किया सम्मान

Tue, 21 Mar 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Honored by washing the feet of 108 ancestors
जालौन। मित्र मोहत्सव में 108 पुरखों के पांव पखारकर व तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। इसके अलावा उन्हें शॉल, अंगवस्त्र व छड़ी के साथ पानी की बोतल दी गई। रात में बुंदेली कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहर प्रचार प्रसार समिति के तत्वावधान में आयोजित 16वें मित्र महोत्सव में शोभायात्रा व बुंदेली विधाओं का प्रदर्शन किया गया। बुंदेली विधाओं के प्रदर्शन के बाद 21 फुटा हनुमान मंदिर पर पुरखा पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें नगर व क्षेत्र के 75 वर्ष से 105 वर्ष की आयु के 108 पुरखों को बुलाया गया था। सभी पुरखों को कुर्सी पर बैठाया गया। इसके बाद परात में पुरखों के पांच पखारे गए। पुरखों के पैरों को धोकर अंगवस्त्र से उन्हें पोंछा गया और तिलक लगाकर मौजूद लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। समाजसेवी राजा सिंह सेंगर ने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बुंदेली भजन व अचरी गायन भी चलता रहा। पुरखा पूजन के दृश्य को देखकर न सिर्फ पुरखा बल्कि मौजूद लोग भी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने रामलीला का शुभारंभ कराया। जिसमें धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया। सीता स्वयंवर में श्रीराम द्वारा धनुष तोड़े जाने के बाद पुष्प वर्षा की गई। परशुराम लक्ष्मण संवाद भी हुआ। परशुराम की भूमिका सुशील त्रिपाठी ने निभाई। इस दौरान सबसे वृद्ध 105 वर्षीय लल्लीराम भवानीराम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लल्लूराम वर्मा की 104 वर्षीय पत्नी राजरानी, 103 वर्षीय रामेश्वर दोहरे समेत रूपनारायण द्विवेदी, लखन पुरवार आदि पुरखों को सम्मानित किया गया। संचालन सुशील कुशवाहा, राजकुमार मिझौना, प्रयाग गुरू ने किया। इस दौरान दीपक मित्तल, केसी पाटकार, वीरेंद्र आचार्य, अब्दुल कय्यूम, इमरान अंसारी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed