फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   home,temple,post,mobile,pinck booth

251 में घर बैठे मिलेगा काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
home,temple,post,mobile,pinck booth
उरई। लोगों की इच्छा होती है कि काश उन्हें भी घर बैठे बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिले, ऐसे लोगों को अब निराश नहीं होना पड़ेगा। अब वे घर बैठे डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि डाक विभाग व काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए समझौते के तहत विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत नजदीकी डाकघर से 251 रुपये का ई मनी आर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी (पूर्वी मंडल) 221001 के नाम भेजना होगा। ई मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेजेगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर इनवेलप में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्रीशिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल होंगे। डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। भक्तों को ई मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed