{"_id":"613509fd8ebc3e137b642976","slug":"home-police-fir-woman-co-orai-news-knp6503762110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के उतरवाए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के उतरवाए गहने
विज्ञापन
कोंच। बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक महिला को रोककर उसको बातों में गुमराह कर उसके गहने उतरवा लिए। महिला रोती चीखती घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। भागते बाइक सवारों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ऐसी किसी भी घटना के संज्ञान में होने से इंकार कर रही है।
नया पटेलनगर निवासी आशा देवी नदीगांव रोड से किराने की सौदा लेकर घर जा रही थी। तभी बाबू पैलैस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को रोक लिया। इसके अलावा उल्टी सीधी बातों में उलझा कर उसके गहने उतरवा लिए। बदमाश महिला के हाथ से एक थैला भी ले गए। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि ऐसी कोई घटना फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है, अगर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
----------
आम रास्ते में वाहन खड़ा करने की शिकायत
माधौगढ़। मोहल्ला गांधीनगर के लोगों ने कोतवाल प्रवीण कुमार यादव को शिक़ायत देते हुए बताया कि मोहल्ला निवासी अखिलेश कुमार सोनी आम रास्ते में वाहन खड़े कर देते हैं। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है।मोहल्ला निवासी एसके घोष, नीलू सोनी, वीरेंद्र, डीके सोनी, आनंद कुमार आदि का कहना है कि आम रास्ते पर अखिलेश सोनी वाहन खड़ा कर देते। इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल ने कस्बे इंचार्ज नरेश सिंह को जांच सौंप दी है। (संवाद)