{"_id":"5e39b6e38ebc3ee5e15ea827","slug":"home-orai-news-orai-news-knp5425394102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण पूरा न करने वालों के खातों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण पूरा न करने वालों के खातों पर लगाई रोक
विज्ञापन
कदौरा नगर में आवास का निरीक्षण करते अवर अभियंता डूडा उमेश कुमार।
- फोटो : ORAI
कदौरा। पहली व दूसरी किस्त लेने के बाद भी आवास का निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों पर डूडा विभाग ने डंडा चलाया। मंगलवार को डूडा विभाग के अवर अभियंता ने नगर के तीन लाभार्थियों को नोटिस व 16 लाभार्थियों की तीसरी किस्त पर खातों से निकालने पर रोक लगा दी। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को एक सप्ताह में आवास निर्माण की चेतावनी दी है तय समय में निर्माण कार्य न होने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
नगर पंचायत में नगरीय प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर में सैकड़ों लाभार्थियों को आवास मिले हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने आवास बनवाने के लिए प्रथम व द्वितीय किस्त का पैसा भी दे दिया गया है पर पैसा लेने के बाद कई लाभार्थियों ने आवास नहीं बनवाए है। मामले को लेकर जिलाधिकारी ने डूडा व नगर पंचायत ईओ को चेतावनी जारी की गई थी। जिस पर मंगलवार को ईओ सुनील कुमार सिंह की देखरेख में डूडा विभाग के अवर अभियंता उमेश कुमार ने नगर के हैदरपुरा, फर्रासखाना, चिलपुरा व बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिले आवासों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई लाभार्थी ऐसे मिले, जिन्होंने किस्त की रकम तो निकाल ली है, लेकिन आवास पूर्ण नहीं कराया। इन लाभार्थियों पर प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। अवर अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि 270 आवास पूर्ण हो चुके है 40 पर कार्य प्रगति में है। तीन लाभार्थियों ने दूसरी किस्त लेने के बाद छत नहीं पड़ी है, इसलिए उनको नोटिस दिया गया है, जबकि 16 लाभार्थियों द्वारा दूसरी किस्त का पैसा न निकालने व निर्माण कार्य पूरा न करवाने पर खाते पर रोक लगा दी। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 270 आवास पूर्ण हो चुके हैं। 40 पर कार्य प्रगति पर है जबकि 700 आवेदनों में 301 आवेदकों की रकम एक सप्ताह में उनके खाते में आ जाएगी। लाभार्थियों को सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
फोटो- 4-प्रशिक्षण व पुनर्वास कार्यक्रम में मौजूद अतिथि
दृष्टिहीनों की दी कानून व अधिकारों की जानकारी
कदौरा। कस्बे के एक गेस्ट हाउस सभागार में ऑल इंडिया कंफेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड दिल्ली व डेनिस एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड डेनमार्क की ओर से प्रशिक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नेत्रहीनों को उनके अधिकारों एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दृष्टिहीन संस्थान चित्रकूट के महासचिव शंकरलाल गुप्ता एवं दृष्टिहीन बालिका विद्यालय कर्वी चित्रकूट की प्रधानाचार्या वर्षा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के परियोजना अधिकारी सुधांशु शुक्ला ने बताया कि हमारे उद्देश्य जालौन जिले के सभी दृष्टिहीनों को जागरूक करना है और उनको आत्मनिर्भर बनाना है, जिनकी शुरुआत कदौरा ब्लाक से की गई है। जिसमें अभी तक 100 से अधिक दृष्टिहीनों को इस कार्यक्रम में जोड़ा गया है। संस्था के सुनील कुमार ने कहा कि हम लोगों में कानून के बारे में जानकारी का अभाव है इसी कारण दिव्यांगों को दर दर की ठोकरे खानी पड़ती है तथा दिव्यांगों के प्रति लोगों की सोच भी विकसित नहीं है। कार्यक्रम के समापन के दौरान वर्षा गुप्ता ने कहा कि दृष्टिहीन महिलाओं को भी समाज से जोड़ना चाहिए। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, राम सिंह, अमल तिवारी, राकेश, सुधा, पूजा व अवध तिवारी मौजूद रहे।