{"_id":"69fe45f01d17801da0039fb4","slug":"home-guard-found-drinking-alcohol-while-on-duty-suspended-orai-news-c-224-1-ori1005-143988-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले होमगार्ड पर गिरी गाज, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले होमगार्ड पर गिरी गाज, निलंबित
विज्ञापन
उरई। कालपी क्षेत्र में पीआरवी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले होमगार्ड को विभाग ने निलंबित कर दिया है।
दो दिन पहले उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद विभागीय जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला होमगार्ड कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड विश्नाथ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया गया कि 7 मई को ड्यूटी के दौरान वह शराब के नशे में था और किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विभागीय जांच में ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप सिद्ध हुए। इसके बाद होमगार्ड कमांडेंट ने नियमों के विपरीत आचरण मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)