फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Home Attendant Notice to Shankar Singh Lodhi

शंकर सिंह लोधी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Thu, 17 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Thu, 17 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Home Attendant Notice to Shankar Singh Lodhi
कुर्की नोटिस चस्पा कराते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
उरई। तहसीलदार ने गुरुवार को चरखारी के पूर्व विधायक के भाई और डकोर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति शंकर सिंह राजपूत के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। 39 आपराधिक मामलों में आरोपी शंकर पर अपराध के माध्यम से 2 करोड़ 79 लाख की संपत्ति अर्जित करने करने का आरोप है। उनकी ये संपत्ति जब्त की जाएगी। आटा थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी शंकर सिंह राजपूत पुत्र जुझार सिंह लोधी महोबा जिले की चरखारी विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक रहे कप्तान सिंह राजपूत के भाई हैं। इस समय शंकर सिंह उरई के राजेंद्र नगर मोहल्ले में रहते हैं। उनकी पत्नी  राखी राजपूत डकोर की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शंकर सिंह पर 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शंकर सिंह के राजेंद्र नगर स्थित मकान पर चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ये संपत्ति उन्होंने आपराधिक क्रिया कलापों से अर्जित की है। तहसीलदार ने बताया कि शंकर सिंह की कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम मिनौरा में चार जगह कृषि भूमि, उनकी पत्नी राखी राजपूत के नाम पर शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में छह आवासीय प्लाट, ग्राम इकलासपुरा में चार आवासीय प्लाट, ग्राम इकलासपुरा में दो प्लाट, ग्राम बम्हौरी कला में दो जगह कृषि भूमि, कालपी तहसील के ग्राम मिनौरा में दो जगह कृषि भूमि के अलावा राखी राजपूत के नाम पर टाटा सफारी,  इलाहाबाद बैंक की शाखा में चार लाख रुपये फिक्सडिपोजिट, एक अन्य बैंक में 25 हजार का फिक्सडिपोजिट कुर्क की जाएगी। सभी संपत्तियों पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed