फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Holika Dahan to be held at 104 places in city and rural areas, officials inspect

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 104 स्थानों पर होगा होलिकादहन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sun, 08 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan to be held at 104 places in city and rural areas, officials inspect
होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ - फोटो : ORAI
जालौन। होली जलाने के लिए नगर में पूर्व निर्धारित 22 स्थानों लगे होलिका दहन स्थलों का एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से होली का त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले होली के पर्व को लेकर होलिकाष्टक पर नगर के 25 वार्डों के 22 स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्र में 82 स्थलों पर होली की डांढे की स्थापना की जाती है। होलिका दहन स्थलों पर हल्दी, चावल, एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली का डांढा (लकडियां) स्थापित की जाती हैं। है। होली के डांढा की स्थापना होते ही होलिका दहन के लिए लकडिय़ों की व्यवस्था के लिए हुरियारों की टीमें लकड़ियां इकट्ठी करने में जुट जाती हैं। नगर में सबसे बड़ा होलिका दहन द्वारिकाधीश मंदिर परिसर पर होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला तोपखाना, नारोभास्कर, जोशियाना, खंडेराव, रावतान, गणेश जी में भी होलिका दहन होता है। महिलाओं ने होलिका दहन की अग्नि से घरों में जलाए जाने वाले गाय के गोबर के छोटे-छोटे उपलों (जिन्हें बुलबुलियां भी कहा जाता है) को भी लगभग एक सप्ताह पूर्व से बनाना शुरू कर दिया है। पर्व पर लोगों को चखाने के लिए स्वादिष्ट पकवान भी तैयार किए जा रहे हैं। होली के डांढों पर कहीं कोई विवाद न हो इसके लिए एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील सिंह ने होली दहन के स्थलों का निरीक्षण लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिजली के आसपास के तारों को देखते हुए सावधानी के साथ होलिका दहन करें। होली जलाने के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को क्षति न पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed