फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Holiday tokens will not be valid

अवकाश के दिन टोकन मान्य नहीं होंगे

Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Holiday tokens will not be valid
मंडी स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम अशोक कुमार - फोटो : ORAI
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार व मंडी सचिव मलखान सिंह ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और उन्होंने छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के लिए केंद्र प्रभारियों से कहा। एसडीएम ने कहा कि कोई किसान छुट्टी या रविवार के टोकन नहीं बनवाएगा क्योंकि वे मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम अशोक कुमार व मंडी सचिव मलखान सिंह ने मंडी में संचालित चार क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों ने एसडीएम को बताया कि किसान छुट्टी के दिन के भी टोकन बनवाकर ला रहे हैं जिससे व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाएंगी। एसडीएम ने कहा कि कोई भी किसान छुट्टी के दिन या रविवार के टोकन जारी नहीं कराएगा। मंडी सचिव ने बताया कि कुछ लोग कोविड नियमों के पालन में हीलाहवाली कर रहे हैं जो उनके तथा दूसरों के लिए भी खतरनाक है।
विज्ञापन

बुधवार से गेट पर ही मास्क चेक होंगे और किसी को भी बिना मास्क के मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इधर शाम को डिप्टी आरएमओ विकासचंद्र तिवारी ने भी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए देते हुए बिना मास्क लगाए लोगों को आसपास न फटकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के बाहर बनाए गए दो केंद्र एलएसएस जुझारपुरा व सहकारी क्रय विक्रय समिति छह दिन बाद अभी भी बंद पड़े हैं जिससे उन केंद्रों पर लगे गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचनेे में दिक्कत आ रही है। केंद्र प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी केंद्र की साइट नहीं बन सकी है, साइड बनने में कहीं तकनीकी दिक्कत आ रही है। साइट बनवाने के लिए उरई जा रहे हैं, संभवत बुधवार से केंद्र चालू हो जाएगा।
जालौन संवाद के अनुसार, नवीन गल्ला मंडी में खोले गए सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई। हालांकि मंडी में बनाए गए 13 सरकारी गेंहू खरीद केंद्रों में अभी भी दो केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अभी तक सिर्फ 1379 क्विंटल गेहूं की ही खरीद की जा सकी है।
नवीन गल्ला मंडी परिसर में नीलामी चबूतरे पर 13 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों को खोला गया है। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से खरीद शुरू होनी थी लेकिन व्यवस्थाएं न होने से पहले दो दिन गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। शनिवार से गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदारी तो शुरू हो गई है लेकिन गति धीमी है। रविवार को अवकाश होने के कारण केंद्र बंद थे। छह दिनों में सिर्फ तीन दिन ही खरीद हो सकी है। जबकि दो क्रय केंद्रों पर अभी भी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।

तीन दिनों में अभी तक 1379 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। एसडीएम गुलाब सिंह ने बताया कि केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसान अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लें और निर्धारित तिथि को ही अपनी उपज लेकर खरीद केंद्र पहुंचें ताकि परेशानियों से बचा जा सके। यदि कोई केंद्र प्रभारी गड़बड़ी करता है तो उन्हें सूचना दें। ऐसे केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed