{"_id":"40e7917117f8934d6a70185b3010a631","slug":"his-session-will-be-of-one-year-bed-and-med-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सत्र से एक वर्ष का हो बीएड व एमएड कोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सत्र से एक वर्ष का हो बीएड व एमएड कोर्स
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी महाविद्यालय एवं दयानंद वैदिक महाविद्यालय के बीएड और एमएड कर रहे छात्र-छात्राओं ने बुधवार को गांधी महाविद्यालय से कलेक्ट्रेट तक काली पट्टी बांधकर शांति मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर छात्र-छात्राओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में दिया। इसमें बीएड व एमएड को इसी सत्र से एक वर्षीय किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
बुधवार को गांधी महाविद्यालय एवं दयानंद वैदिक महाविद्यालय के बीएड व एमएड कर रहे छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से गांधी महाविद्यालय से कलेक्ट्रेट तक काली पट्टी बांधकर डीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। उन्होंने इसी सत्र से ही बीएड व एमएड का पाठ्यक्रम एक वर्ष का घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर जितेंद्र कुमार, राज कुमार विश्वकर्मा, नावेद, अरविंद कुमार, पंकज पाल, रिहानुद्दीन, पूजा, शिवानी, आकांक्षा, पूनम एवं दीपा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मालूम हो कि वर्ष 2015 के सत्र से एनसीटीई के निर्देश पर बीएड और एमएड का पाठ्यक्रम दो वर्ष का संचालित किया जा रहा है, लेकिन कई शैक्षणिक एजेंसियों ने विरोध में रिपोर्ट भेजी।
इस पर एनसीटीई ने पुन: बीएड और एमएड का पाठ्यक्रम वर्ष 2016 के सत्र से एक वर्ष करने के आदेश दे दिए। इससे इस सत्र में बीएड और एमएड कर रहे छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।