फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   High speed truck crushed Kishore

तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को रौंदा

Tue, 09 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
High speed truck crushed Kishore
शहनवाज की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कदौरा। पिता को बेचने के लिए समोसा देने जा रहे साइकिल सवार किशोर को मौरंग भरे ट्रक ने थाने के सामने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर घटना स्थल पहुंचे परिजनों ने चप्पल, साइकिल व बिखरे पड़े समोसों से किशोर की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हैदलपुरा के निवासी निसार अहमद गल्ला मंडी में गुमटी रखकर समोसा व पापड़ी बना कर बेचने का कार्य करता था। मंडी के खुलने के बाद से वह घर पर समोसा बनाकर गल्ला मंडी में बेचने लगा था। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे निसार का 14 वर्षीय पुत्र शाहनवाज अपने पिता को समोसा देने के लिए साइकिल से जा रहा था। जैसे ही साइकिल थाने के मुख्य गेट सामने पहुंची तभी तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और उसे साइकिल समेत रौंदता हुआ भाग गया। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

क्षतविक्षत शव देख कर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलने पर नसीर व उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने चप्पल व साइकिल से किशोर की पहचान की। लोगों में ओवरलोड तेज रफ्तार निकलने वाले ट्रकों को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के सामने सीज ट्रक की वजह से होते है हादसे थाने के गेट के सामने हुई दुर्घटना में गेट पर खड़े सीज ट्रक को कारण बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व थाना पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ कर थाने के सामने सड़क किनारे सीज कर खड़ा कर दिया, जिससे यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार इस ट्रक को हटाने कराने की मांग की गई, पर अब तक ट्रक को नहीं हटाया जा सका।
ट्रक हटाने की मांग पर देर शाम लगाया जाम
हादसे के बाद देर शाम थाने के सामने खड़े ट्रक को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम से इस मार्ग पर ट्रकों की लंबी लाइनें लग गई। थाना पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने पुलिस ने जाम लगाए तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

बेटे का शव देख बेहोश हुई मां
अल्लाह यह क्या हो गया, मेरा बेटा तो अपने अब्बा को समोसे देने जा रहा था, यह बार-बार कहकर मां सितारा बेगम सड़क पर ही बेहोश हो गई। पिता ने बताया कि मृतक के तीन भाई थे, जिसमें अरबाज सबसे बड़ा बेटा व समीर छोटा था। मृतक दूसरे नंबर का था।

घटनास्थल पर रोती बिलखती मां

घटनास्थल पर रोती बिलखती मां- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed