फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   High school student hanged himself after getting low marks

Jalaun News: कम अंक आने पर हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 26 Apr 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
High school student hanged himself after getting low marks
कदौरा। हाईस्कूल के रिजल्ट में कम अंक आने पर छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हांसा गांव निवासी रमेश अहिरवार का 15 वर्षीय पुत्र इंदीप कुमार बवीना स्थित इंटर काॅलेज का दसवीं का छात्र था। मंगलवार को जब उसने अपना हाईस्कूल का रिजल्ट देखा तो उसके 57 प्रतिशत अंक आए थे, जिस पर वह दुखी हो गया। इसके बाद थोड़ी देर कमरे में लेटने के बाद पास ही स्थित भूसे वाले कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन कमरे में गए तो उसका शव लटका देख कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट देखकर वह उदास हो गया था। मां शांति देवी ने बताया कि उन्होंने बेटे को समझाया था, लेकिन क्या पता था कि वह ऐसा कर देगा। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता किसान है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed