फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   help,jalaun news,carona,orai,oxygen

कोरोना से लड़ाई में आगे आए माननीय, 50-50 लाख दिए

Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
help,jalaun news,carona,orai,oxygen
उरई। कोरोना से लड़ाई में जिले के माननीय भी अब आगे आ गए हैं। बुधवार को जिले के तीनों विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना के साथ डीएम प्रियंका निरंजन से मिले और कोरोना से निपटने को लेकर बैठक की। इसके बाद तीनों विधायकों ने महामारी से निपटने के लिए अपनी अपनी निधि से 50-50 लाख रुपये का सहयोग भी दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन डीएम से मिले। इस दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में ऑक्सीजन स्टाक, दवाओं की उपलब्धता के बारे में चर्चा हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि जनसहयोग से ही कोरोना से लड़ाई लड़ी जा सकती है। इसके बाद तीनों विधायकों ने अपनी-अपनी निधि से डीएम को 50-50 लाख रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन

बाद में भाजपा के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिले के मेडिकल कॉलेज व कोविड अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व जिला अस्पताल के सीएमएस व स्टाफ से जिले में कोरोना की मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल ने डॉक्टरों से कहा की कोरोना के दौर में आम जनता को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये देकर मेडिकल कालेज में अविलंब 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगवाने को कहा है। विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें अवगत कराया था कि ऑक्सीजन के विकल्प के रूप में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है। एक कंसंट्रेटर 10 किलोग्राम गैस प्रति मिनट बनाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकता है। मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed