फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hello sir, give medicine to mother or else she will die

हैलो सर, मां को दवा पहुंचा दें वर्ना वह मर जाएगी

Thu, 02 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hello sir, give medicine to mother or else she will die
कदौरा (जालौन)। हैलो सर में नोएडा में हूं और मेरी मां बीमार है। उन्हें अस्थमा की शिकायत है, फिलहाल घर पर कोई नहीं है। यदि मां को तुरंत दवा न मिली तो सर वह मर जाएगी। प्लीज सर, मेरी मदद करें। गुरुवार दोपहर जैसे ही एसडीएम कालपी कौशल कुमार ने अपने फोन पर यह शब्द सुने, उन्होंने तत्काल फोन करने वाले युवक से उसके घर का पता पूछा और स्वयं सीओ कालपी राहुल पांडे के साथ युवक की मां को घर जाकर दवाएं दीं। पुलिस और प्रशासन के इस कार्य की सराहना पूरे दिन क्षेत्र में रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बवीना निवासी सुनील कुमार ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी को फोन कर कहा कि कि सर, मैं नोएडा में मजदूरी करता हूं, लॉकडाउन के चलते सवारी वाहन न मिलने से यही फंसा हूं, मेरी वृद्ध मां सुनीता देवी अस्थमा की मरीज है और घर पर दवा खत्म हो गई है। मजदूरी न मिलने के कारण पैसे भी नही है, इसलिए दवा नहीं आ पा रही है। सर मदद करो वरना मेरी मां मर जाएगी। घर पर और कोई है भी नहीं। सुनील की बात सुनते ही एसडीएम ने उससे कहा कि वह परेशान न हो और जहां है वहीं पर रहे।
विज्ञापन

वे दवाएं भेजने का इंतजाम कर रहे हैं। इसके बाद एसडीएम ने अपने कर्मियों सेबताई गई दवाएं मंगवाई और फिर स्वयं सीओ राहुल पांडे को लेकर उसके घर पहुंच गए। एक बार तो सुनीता देवी के दरवाजे पर पुलिस प्रशासन की गाड़ियां देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया लेकिन जब एसडीएम दवाओं का पैकेट लेकर सुनीता के पास पहुंचे और उन्हें सुनील के फोन के बारे में जानकारी देते हुए पूरी बात बताई तो हर एक ग्रामीण की जुबां पर अधिकारियों की तारीफ ही थी। एसडीएम ने बताया कि जब तक लॉकडाउन चलेगा, सुनीता देवी को दवाओं की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed