फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heavy waterlogging in a few hours of rain

चंद घंटे की बारिश में भीषण जलभराव

Mon, 24 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy waterlogging in a few hours of rain
कदौरा में जलभराव समस्या ईओ सुनील कुमार को बताते ग्रामीण - फोटो : ORAI
कदौरा। चंद घंटे की बारिश में पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। कुछ देर में ही नगर के कई मोहल्लों जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं कई बाशिंदों की जलभराव की शिकायत पर ईओ पहुंचे और जेसीबी की मदद से नालियों का अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी कराई।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से नगर के कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति बन गई, सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने निरीक्षण कर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाकर जलभराव समाप्त कराया और सफाई नायक रामबाबू को निर्देश दिए कि जिन स्थानों में बारिश का पानी नहीं निकल रहा है। वहां की स्थिति देखे और अगर किसी ने नाला नाली में कब्जा किए हो तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं, ताकि नगर में कही भी जल भराव न होने पाए।
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य बस स्टैंड, व्यासपुरा मोहल्ले की पीछे वाली गली, हमीरपुर हाइवे किनारे व सिद्धार्थ नगर में जलभराव की सूचना मिली थी। लोगों की शिकायत थी कि कुछ लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है, जिसकी वजह से जलनिकासी में परेशानी आ रही थी, सूचना पर तत्काल जेसीबी से अतिक्रिमण को हटाकर पानी की निकासी करा दी गई है। साफ-सफाई के लिए आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई है साथ ही एक दर्जन कर्मचारियों की टीम लगातार वार्डों में निगरानी कर रही है। इस दौरान लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, सफाई नायक इरफान खान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed