फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heap of dirt in the city , people are getting sick

शहर में गंदगी का अंबार, लोग हो रहे बीमार

Fri, 20 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 20 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Heap of dirt in the city , people are getting sick
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। शहर में सफाई व्यवस्था की हालत खराब है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा तक नहीं उठा रहे हैं। इससे भीषण गर्मी में लोग रोगों के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में भी उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या क ाफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही से शहरियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। दरअसल, शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। मुख्य चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। मोहल्लों में नालियों की हालत यह है कि वह गंदगी से बजबजा रही हैं। महीनों से नालियों की सफाई न होने से कई जगह ओवरफ्लो तक हो गई हैं। सफाई निरीक्षक की लापरवाही से सफाईकर्मी भी मौज में हैं।
विज्ञापन

 
इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गंदगी के कारण उठती तीक्ष्ण दुर्गंध के कारण लोग डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी संक्रामक बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया है। आम तौर पर यहां 700 से 800 मरीज इलाज कराने आते थे। इन दिनों इनकी संख्या 1000 से ऊपर हो चुकी है। इसमें आधे मरीज केवल उल्टी, दस्त व डायरिया के हैं। नगर पालिका की इस लापरवाही के चलते शहरियों में आक्रोश भी पनप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed