फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Healthy Baby Show : Awan first

हेल्दी बेबी शो: अवान को पहला स्थान

Thu, 26 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Thu, 26 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Healthy Baby Show : Awan first
पर्याप्त प्रचार न होने से जिला महिला अस्पताल में आयोजित हेल्दी बेबी शो
विज्ञापन
औपचारिकता में ही निपट गया। ये हाल तब है जब प्रदेश सरकार बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक करने केे लिए लगातार अभियान चला रही है । प्रचार प्रसार का अभाव होने के कारण लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिखी। हालांकि आए प्रतिभागियों में अली खान के बेटे अवान को पहला स्थान मिला

स्वास्थ्य महकमा द्वारा हर साल हेल्दी बेबी शो का आयोजन महिला चिकित्सालय में किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने बच्चों के पोषण व बेहतर रखरखाव के प्रति जागरूक करना है। पर जिले में आयोजित होने वाला हेल्दी बेबी शो सिर्फ औपचारिकताओं में ही खत्म हो जाता है। गुरुवार को भी यही हुआ। स्वास्थ्य महकमा द्वारा महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो

का आयोजन किया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। नतीजतन इस कार्यक्रम में पूरे जिले से मात्र 17 बच्चों ने भाग लिया। इनमें उरई के मोहल्ला बल्लभ नगर निवासी शबीना, अली खान का बेटा अवान पहले स्थान पर रहा। जबकि राजेंद्र नगर निवासी रीमा, गौरव दुबे का बेटा, शिद्दू दुबे दूसरे स्थान पर रहा। उरई के स्टाफ

कालोनी निवासी कीमती, अनिल सिंह का बेटा आनवी तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौकेे पर प्रभारी सीएमएस डा. पल्लवी सिंह, परामर्शदाता  डा. खेमचंद्र, बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके पाल, डा. कविता, डा. रुपाली सचान, डा. पीएल वर्मा, सपा नेता भानु वर्मा आदि मौजूद रहे।

-ऐसे होता है बच्चों का चयन
हेल्दी बेबी शो में भाग लेने वाले बच्चों का सबसे पहले बर्थ सर्टिफिकेट देखा जाता है। बच्चे की उम्र एक साल से कम होने पर ही उसे शो में शामिल किया जाता है। इसके बाद नियमित टीकाकरण की स्थिति, बच्चों के पालन पोषण में साफ सफाई की स्थिति व वजन के आधार पर हेल्दी बच्चे का चयन करके सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed