{"_id":"61be1ee4cbd7110053705575","slug":"health-news-orai-news-knp670325317","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जालौन। ओमीक्रॉन वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक ने सीएचसी में बने एल वन प्लस अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक युवती पर किए गए मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को संक्रमण से निपटने की जानकारी दी।
सीएचसी में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए एल वन प्लस अस्पताल बनाया गया है। 30 बेड के अस्पताल मेें 10 बेड बच्चों के लिए आरक्षित किए गए हैं। साथ ही दो वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है। शनिवार को चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की हकीकत को परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक रेखा जैन और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने एल वन प्लस चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा।
इस दौरान उन्होंने बेड के बीच में दूरी बढ़ाने व अनावश्यक सामान हटाने के निर्देंश दिए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों व चिकित्सकों के साथ मॉकड्रिल भी कराया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी शक्ति मिश्रा, डा. योगेश आर्या, डा, अनुपम राजपूत, योगेश आर्या, अवधेश राजपूत, नरेंद्र कुमार आदि रहें।