फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,hospital,CHC,CMO,blood

120 बुखार, 221 लीवर के मरीजों की हुई जांच

Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
health,hospital,CHC,CMO,blood
-स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ एनडी शर्मा। - फोटो : ORAI
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को छह शहरी व 30 ग्रामीण समेत 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। जिसमें 1980 रोगियों की जांच की गई। इनमें 857 पुरुष, 836 महिलाएं और 287 बच्चे शामिल थे। मेले में 457 आयुष्मानकार्ड भी बनाए गए और 167 लोगों की कोरोना संबंधी जांच भी की गई। 109 लोगों की मलेरिया की जांच और 35 लोगों की हैपेटाइटिस की जांच की गई। 75 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। जबकि 13 मरीजों को इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एंबुलेंस से रेफर किया गया। मेले में 88 चिकित्सक, 335 पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच में सहयोग किया। डाक्टरों ने 120 बुखार के रोगी, 221 लीवर संबंधी रोगी, 180 सांस संबंधी समस्याओं के मरीज, 63 डायबिटीज और 378 त्वचा संबंधी मरीज देखे गए। 16 मरीज खून की कमी और 46 मरीज हाई बीपी के मिले। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने पीएचसी हरदोई गूजर और पीएचसी दिरावटी में चल रहे स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया और मेले में आने वाले रोगियों की कोविड और रेंडम डायनोस्टिक जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------------
22 मरीजों की बनाई गई स्लाइड
माधौगढ़। पीएचसी गोपालपुरा में डॉ रामेंद्र पचौरी की मौजूदगी में आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के 22 मरीज आए। जिनकी स्लाइड बनाकर दवा दी गई। डॉ रामेंद्र ने कहा कि मौसम के बदलाव के समय सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय बुखार, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी लोगों को चपेट में ले लेती है। इस दौरान राजेश, रविकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
फोटो-17-स्वास्थ्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
150 मरीजों को जांच के साथ दी गई दवा
रामपुरा। ब्लाक के नरौल, जगम्मनपुर, पतराही तथा नावर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामपुरा चिकित्सा अधीक्षक डॉ समीर प्रधान की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 150 मरीजों की जांच की गई और दवा वितरित की गई। साथ ही उन्हें मौसमी बीमारियों से बचने और साफ सफाई रखने व खानपान को लेकर जरूरी सलाह दी गई। मेले डॉ रंजीत सिंह परिहार, डॉ अरुण जादौन, डॉ विनय पांडेय, डॉ अनिल कुमार, शिवकुमार, जयकुमार, किशन सोनी, जगत पाल, मालती बघेल आदि मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed