{"_id":"61292b098ebc3ec7777a24e8","slug":"health-covid-19-doctor-centre-vaccinated-orai-news-knp648634688","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लगाए गए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लगाए गए टीके
विज्ञापन
जालौन वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराते लोग
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए नगर में 3 स्थान पर 5 बूथ लगाए गए। अभियान के तहत 950 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को बगैर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2, तहसील परिसर में 2 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा नगरीय में एक टीम ने वैक्सीनेशन किया। पांच टीमों ने सुबह से वैक्सीन लगाना शुरू किया तथा शिविर समापन तक 950 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वालों की सुबह से प्रत्येक केंद्र पर भीड़ लगी रही। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने बताया कि शिविर के माध्यम से आफलाइन 5 स्थानों पर 950 लोगों वैक्सीन लगाई गईं। (संवाद)
------
जिला जज ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों से पूछताछ
उरई। जिला जज तरुण सक्सेना ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से पूछताछ कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जेल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव एवं जेल प्रशासन के अधिकारी भी थे। उन्होंने महिला बंदियों की चिकित्सा व खानपान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कारापाल सुनीत कुमार, जेल चिकित्सक डॉ राहुल वर्मन भी मौजूद रहे। (संवाद)