{"_id":"6191572472a40322b32e5a2f","slug":"health-cmo-doctor-blood-eyes-orai-news-knp663996993","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। जिले के के 30 ग्रामीण तथा 6 शहरी पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिनमें 69 चिकित्सकों तथा 301 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में 866 पुरुषों व 874 महिलाओं समेत 2066 रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें 326 बच्चे भी शामिल थे। 149 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 189 लोगों के कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया। 58 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा तथा 23 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच, 18 लोगों की आंखों की जांच की गई। 65 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। 10 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केंद्रों पर एंबुलेंस से रेफर किया गया।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि शिविर में 150 बुखार के रोगी, 16 लीवर संबंधी, 188 श्वसन संबंधी, 77 डायबिटीज के रोगी देखे गए। सबसे अधिक 377 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए। 17 खून की कमी के तथा 48 उच्च रक्तचाप के रोगी देखकर इलाज किया गया।
रामपुरा संवाद के अनुसार, रामपुरा में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले डॉ रंजीत सिंह परिहार, डॉ अरुण जादौन, डॉ विनय पांडेय, डॉ अनिल आदि ने जांच कर दवाएं दी।