फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Health check-up of 38 students reached hotel from hostel

हॉस्टल से होटल पहुंचे 38 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 19 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 38 students reached hotel from hostel
कोटा से आए छात्र-छात्राओं से होटल में जानकारी लेते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कोटा के अलग-अलग हॉस्टल से लौटे जनपद के 38 छात्र-छात्राओं को शनिवार देर रात कालपी रोड स्थित राधिका और सनराइज होटलों में क्वारंटीन किया गया। इन छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी थे जो कि कोटा से उनके साथ ही आए थे। रविवार सुबह इन सभी का स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। दोपहर के वक्त डीएम डा. मन्नान अख्तर भी छात्र-छात्राओं से मिले और उनसे हालचाल लिया। डीएम का कहना है कि सभी की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। दोनों ही होटलों में खाने पीने और रहने के पूरे इंतजाम है। किसी भी छात्र-छात्रा या उनके अभिभावकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कोटा में मेडिकल की तैयारी करने वाले 38 बच्चों समेत छह अभिभावक भी रोडवेज की बसों से शनिवार की रात लौटे हैं। उन्हें शहर के दो होटलों में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ डीएम स्वयं मौके पर पहुंचे थे और दोनों ही होटलों में बच्चों के रहने खाने के इंतजाम पूरे कराए थे। रविवार को जिला अस्पताल की टीम ने इन छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और इनके सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

फिलहाल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की ओर से किसी भी तरह की दिक्कतों की बात सामने नहीं आई है। हालांकि छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों से इतना जरूर कहा कि रिपोर्ट आते ही उनके घरों तक भिजवा दिया जाए। इस बाबत सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं जिनके बच्चे होटलों में क्वारंटीन थे, उनके अभिभावक भी पूरे दिन होटलों के बाहर चक्कर लगाते रहे। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें काफी राहत है कि बच्चे उनके शहर में आ गए है। जब तक कोटा में थे, तब तक उनकी फिक्र लगी हुई थी। वे लोग प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को लाने वाले स्टाफ की भी जांच
उरई। बीमारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। जिन रोडवेज बस से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को लाया गया, उनके चालक परिचालक व पुलिस कर्मियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

पांच लोग होम क्वारंटीन
उरई/रामपुरा। कस्बे में बाहर से आए पांच लोगों को आने की खबर पाते ही लेखपाल कुंवर सिंह ने उन्हें क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया। लेखपाल ने बताया कि ये लोग झांसी से आने की बात कह रहे हैं। सभी रामपुरा के ग्राम हनुमंतपुरा के रहने वाले हैं। उधर जिला अस्पताल में मध्य प्रदेश से लौटे दो लोगों की जांच की गई।

छात्रों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

छात्रों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed