फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   health,camp,DM,CMO,doctor

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प

Sun, 08 Aug 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
health,camp,DM,CMO,doctor
उरई। यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्य जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के छह गांवों में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दवा भी बांटी गई।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के कई गांव में जलस्तर बढ़ने व मुख्यालय से संपर्क टूटने पर प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गुलौली, इकौना निधान डेरा, पाली, पिपरिया डेरा व झकराई डेरा गांव में रविवार को चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंप लगाया। दो सौ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको बचाव के सुझाव दिए। चिकित्सा अधीक्षक ने बाढ़ क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि डायरिया पेट दर्द में उल्टी दस्त आदि बीमारियां होने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत करा कर स्वास्थ्य परीक्षण कराए। स्वास्थ्य कर्मी लगातार गांव में नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से बचे और प्रभावित क्षेत्र में न जाए। गुलौली में 11, इकौना 22, निधान डेरा 8, पाली में 9, पिपरिया डेरा 46 व झकराई डेरा में 33 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा कराया है। जिनको दवा वितरण कर बचाव के बारे में बताया। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 12 टीमों ने क्षेत्र में कैंप लगाए है। कैंप परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्रों पर है। इस दौरान डॉक्टर अजय शर्मा, विशाल सक्सेना, रूपल गुप्ता, रमन चौधरी, राजकुमार व गोविंद शर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मी, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटे पैकेट
रामपुरा। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समाजवादी शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर ने अपने साथियों सहित रविवार को रामपुरा स्थित रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय रामपुरा में कैंप लगाकर पुरा, बेरा, मढ़ेपुरा, महटौली, पतराही, मुहब्बतपुरा, कर्रा, जायघा, भिटौरा, कंजौसा, हिम्मतपुर आदि गांव में अपनी टीम भेजकर भोजन पैकेट वितरित कराए। इस दौरान तेज सिंह पाल, राघवेन्द्र सिंह, वीरसिंह, संतराम राठौर, गौरव द्विवेदी, आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed