फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Head constable and businessman beaten by youths travelling in a car

Jalaun News: हेड कांस्टेबल व व्यापारी को कार सवार युवकों ने पीटा

Mon, 11 Aug 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Head constable and businessman beaten by youths travelling in a car
कोंच। कार सवार युवकों ने शनिवार शाम सड़क पर हंगामा किया। विरोध करने पर हेड कांस्टेबल व व्यापारी के साथ मारपीट की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

कस्बे के गोखले नगर निवासी अभिषेक दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह ललितपुर जनपद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शनिवार की शाम मोहल्ले में ही सड़क किनारे कार खड़ी कर सामान रख रहा था। इसी दौरान दूसरी कार के चालक ने शराब के नशे में उसकी कार में टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने फोन कर करीब 6-7 साथियों को मौके पर बुला लिया और फिर उसे पकड़ कर बगल में स्थित पीपलेश्वर मंदिर के पीछे खींच ले गए। वहां पर उसके साथ मारपीट कर की। कुछ देर बाद कस्बे के नाथूराम स्कूल के समीप कार सवार युवकों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

सागर चौकी तिराहे के पास स्थित गुरुदेव ऑटोमोबाइल्स के संचालक संजीव गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार की रात वह स्कूटी पर सवार होकर एजेंसी से घर जा रहा था। नाथूराम स्कूल के समीप शराब के नशे में कार चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की। दूसरी गली में भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विजय कुमार पांडे का कहना है कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों घटनाओं की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed