फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Havan and worship on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर हवन और पूजन

Wed, 17 Feb 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Havan and worship on Vasant Panchami
सरस्वती माता का पूजन करती बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल की छात्राएं। - फोटो : ORAI
उरई। वसंत पंचमी पर मंगलवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए। झांसी रोड स्थित नरसिंह मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। विश्कर्मा समाजसेवा समिति की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में वसंत पंचमी महोत्सव और मंदिर का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान हवन-पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें श्यामबाबू विश्वकर्मा ने समाज के उत्थान और मंदिर के विकास पर जोर दिया। दीपक झा, रामलाल विश्वकर्मा, अनिल ओझा, कैलाशबाबू, हरीसिंह, संतराम झा, प्रमोद, धर्मेंद्र, जगराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे की मौजूदगी में वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने वसंत पंचमी कार्यक्रम में वसंत पंचमी उत्सव पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ब्रजभूषण, आशुतोष त्रिपाठी, संतोष राय, ओमप्रकाश, शोभाराम, गोविंद श्याम आदि रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से वसंत पंचमी पर गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संरक्षक नरेंद्र सिंह व अखिलेश अवस्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। वक्ताओं ने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करने पर जोर दिया। संचालन सलिल कांत श्रीवास ने किया। इसमें प्रदीप चौहान, इलियास मंसूरी, उपेंद्र शर्मा, अरविंद, दशरथ सिंह, अशोक सिंह, हरिमोहन, विजय तिवारी, कृष्णगोपाल, अनिल बाथम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed