{"_id":"6a7cc81fd69aa8a6870e373c","slug":"haryana-police-raid-two-youths-detained-for-questioning-orai-news-c-224-1-ori1005-148188-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हरियाणा पुलिस की दबिश, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हरियाणा पुलिस की दबिश, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ
विज्ञापन
कालपी। हरियाणा पुलिस ने बुधवार तड़के कालपी नगर में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कार्रवाई के संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि हरियाणा में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में टीम कालपी पहुंची थी।
बताया गया कि हरियाणा पुलिस देर रात कालपी कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिसकर्मियों को टीम के साथ भेजा। इसके बाद पुलिस ने हरीगंज स्थित काली मंदिर के पास दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया। कई घंटे पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया और हरियाणा पुलिस लौट गई।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मामला सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी या आपत्तिजनक गतिविधि से जुड़ा है, हालांकि हरियाणा पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। स्थानीय पुलिस के अनुसार टीम ने अपनी आमद दर्ज कराई थी और विवेचना के संबंध में कार्रवाई के बाद वापस चली गई। (संवाद)