फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hamirpur won the tournament by defeating Kadaura by seven wickets

Jalaun News: कदौरा को सात विकेट से हरा कर हमीरपुर ने जीता टूर्नामेंट

Sun, 15 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur won the tournament by defeating Kadaura by seven wickets
-विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। बड़ागांव में खेले गए बीपीएल टूर्नामेंट की ट्रॉफी हमीरपुर की हर्ष इलेवन टीम ने जीत ली। रविवार को फाइनल मैच में कदौरा की बीबीसी इलेवन को सात विकेट से पराजित किया। विजेता टीम को नकद राशि और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

अमर शहीद श्रीराम यादव क्रिकेट ग्राउंड पर हर्ष इलेवन के कप्तान हर्ष ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। छोटू और राहुल की कसी गेंदबाजी के आगे कदौरा के खिलाड़ी टिक नहीं पाए। 17.3 ओवर में पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई। छोटू ने चार ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हैट्रिक भी लगाई। राहुल ने छह रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। शेरा ने 57 और जिगर ने 19 रन की पारी खेली। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल संयोजक रजत प्रणामी और आशु चतुर्वेदी ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्राफी और इनामी राशि भेंट की। भरत सिंह, रोहित कुमार, बालेंद्र सिंह, चरण सिंह, नाथूराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परासन ने इमिलिया को आठ विकेट हराया
आटा। इमिलिया बुजुर्ग में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना ने किया। उद्घाटन मैच में परासन की टीम ने इमिलिया बी को आठ विकेट से हराया।

परासन टीम के कप्तान अर्पित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इमिलिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 70 रन बनाए। मंगल ने 17 रन का सहयोग किया। जितेंद्र ने 2 ओवर में चार विकेट लिए। परासन टीम ने नौ ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जितेंद्र ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। जितेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। विपिन और करन ने अंपायरिंग और कमेंट्री शीपू, देवेंद्र सिंह ने कमेंट्री की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed