{"_id":"5970f8614f1c1bc3308b4574","slug":"halted-in-houses-two-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाईवोल्ट करंट, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा हाईवोल्ट करंट, दो बच्चे घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
फुंका हुआ पंखा दिखाता युवक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आटा में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में लगी आग से एचटी लाइन का तार एलटी लाइन पर गिर गया। घरों में हाईवोल्ट करंट दौड़ने से बल्ब, टीवी, फ्रीज आदि उपकरण धमाके के साथ फुुंकने लगे। इससे घबराए लोग घरों के बाहर भागे। करंट की चपेट में आकर दो बच्चे घायल हो गए, परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आए दिन होने वाले हादसे से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एट में कस्बा रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार देर रात आग लग गई। एलटी लाइन के ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट एचटी लाइन भी निकली है। ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें से एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे हाईवोल्ट करंट एचटी लाइन से घरों में दौड़ने लगा। हाईवोल्ट से बल्ब, टीवी, फ्रिज और कूलर आदि धमाके के साथ जलने लगे। भयभीत होकर लोग घरों के बाहर भागे। राकेश (11) और मुन्नी (8) करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर आपूर्ति बंद होने कर दी गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान सत्य नारायण और पूर्व प्रधान रामऔतार ने बताया कि जर्जर तार अक्सर टूटने के साथ ट्रांसफार्मर भी आए दिन फुंक जाता है। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। प्रधान ने बताया कि हाईवोल्ट करंट से कपिल पोरवार, छोटे तिवारी, अजय पांडे, पवन तिवारी, कल्लू पाल, मिथलेश शुक्ला, पप्पू कुशवाह आदि के घरों में हजारों के उपकरण फुंक गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर और टूटे तार कराई जा रही है। जल्द ही गांव की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।