फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Half the village is facing drinking water crisis due to cable burst

Jalaun News: केबल फुंकने से आधे गांव में पेयजल संकट

Thu, 10 Jul 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Half the village is facing drinking water crisis due to cable burst
सिरसा कलार। बाबई गांव में जल संस्थान द्वारा संचालित 1 नंबर सरकारी नलकूप की केबल फुंकने से आधे गांव में पेयजल संकट है। स्थिति यह है कि तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। लोग हैंडपंपों के सहारे दिन गुजार रहे हैं। खासकर मस्जिद के पास वाला हैंडपंप ही काम कर रहा है। अव्यवस्था से ढाई हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गांव के उमाशंकर, महाबीर, शमशुल, सुरेंद्र और शिवशंकर ने बताया कि सरकारी नलकूप बंद होने से मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। कई घरों में पानी की किल्लत है और महिलाओं को सुबह-सुबह हैंडपंप पर लाइन में लगना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल और कॉलेज समय पर भेजना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि पानी भरने में ही घंटों लग जाते हैं। वहीं पशुओं के लिए भी पानी की किल्लत बढ़ गई है। लोग तय नहीं कर पा रहे कि हैंडपंप से घर भरें या जानवरों को पिलाएं। गांव में बनी जल संस्थान की टंकी भी निष्क्रिय पड़ी है। इससे संकट और बढ़ गया है। हालांकि 2 नंबर नलकूप चालू है लेकिन वह पूरे गांव की जरूरतें पूरी करने में नाकाफी साबित हो रहा है। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर रिजवान ने बताया कि बरसात के कारण मरम्मत कार्य में देरी हुई है। केबिल की मरम्मत का काम कल तक पूरा कर लिया जाएगा और सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed