फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Half of the two villages have no electricity for nine days

Jalaun News: दो गांवों के आधे हिस्से में नौ दिन से बिजली गुल

Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Half of the two villages have no electricity for nine days
सिरसाकलार। आंधी और बारिश आए नौ दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी सिरसाकलार क्षेत्र के भगौरा और कोढ़ा किर्राही गांव के आधे हिस्से में बिजली नहीं आई है। दोनों गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इससे ग्रामीण भीषण गर्मी में बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन


भगौरा गांव में आंधी के चलते चार खंभे टूट गए थे। इससे गांव का आधा हिस्सा बिजली से वंचित है। कुछ लोग दूसरे मोहल्लों से केबल जोड़कर अस्थायी रूप से बिजली ले रहे हैं। गांव के अनु चौहान, गंगाराम मास्टर, प्रेम नारायण प्रजापति और रोहित चौहान ने बताया कि 25 घर अब भी बिना बिजली के हैं। सबसे अधिक समस्या पानी की है। हैंडपंप पर लंबी कतारें लग रही हैं, बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। पशुओं को भी मुश्किल से पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह कोढ़ा किर्राही गांव के आधे हिस्से में भी बिजली अब तक बहाल नहीं हो पाई है। सुंदर सिंह, वीर सिंह, लल्लू सिंह, वेदप्रकाश और राजेश सिंह ने बताया कि लगभग 15 घर अब भी बिना बिजली के हैं। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, बीमार लोगों को राहत नहीं मिल पा रही और हैंडपंप से धूप में पानी भरना मजबूरी बन चुका है। मोबाइल चार्जिंग के लिए पांच किलोमीटर दूर न्यामतपुर तक जाना पड़ता है। गर्मी में बिना बिजली और पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का धैर्य अब टूटने लगा है। कई लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेई बोले, सर्वे होते ही खंभे मिलेंगे

न्यामतपुर बिजलीघर के अवर अभियंता नवीन सचान ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर दोनों गांवों में बिजली बहाल करने की योजना है। खंभों के लिए सर्वे की रिपोर्ट आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed