फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Half an hour of drizzling rain brought relief from the heat

Jalaun News: आधे घंटे की रिमझिम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of drizzling rain brought relief from the heat
उरई। रविवार दोपहर तक तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन करीब एक बजे के आसपास मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इससे जूझ रहे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शहर में बिजली संकट ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को बारिश के दौरान 12 बजे से दो बजे तक शहर का कोंच रोड फीडर बंद रहा। इससे करीब दस हजार की आबादी प्रभावित हुई। जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि तेज हवा के चलते सप्लाई बंद रखी गई। हालांकि, बारिश के बाद मौसम में सुहावना हो गया और देर शाम तक हल्की ठंडी हवा चलती रही।
विज्ञापन

इधर, नौतपा पर लोगों को राहत देने के लिए डॉ. विवेक सक्सेना, दिनेश शुक्ला, वीरेंद्र, अनिल गुप्ता, दीपेंद्र राजपूत, धीरेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र द्विवेदी, राजू कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव, रामवीर सिंह ने जिला परिषद के पास राहगीरों को ठंडाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed