फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hail accompanied by rain in dozens of villages

Jalaun News: दर्जनों गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hail accompanied by rain in dozens of villages
उरई। सप्ताह भर पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को फिर बारिश और ओलावृष्टि हुई। आसमान से आफत बरसी और पंद्रह से 20 मिनट तक ओले भी गिरे। कई जगह सिर्फ बारिश हुई। इससे गेहूं, दाल, मटर, सरसों आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जिले में सबसे ज्यादा मटर और गेहूं की खेती होती है। डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में मटर और लगभग इतना ही गेहूं का उत्पादन किसान करते हैं। इसके बलावा 20 हजार हेक्टेयर में चना, मसूर, सरसों होता है। उसे भी नुकसान पहुंचा है। जिले में गेहूं भी करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में बोया गया, जिसमें अधिकांश में बाली आ गई। ओला गिरने से वह बाली टूट गई और फसल गिर गई है। कोंच संवाद सहयोगी के अनुसार गांव भेपता, कमतरी, नरी व पहाड़गांव में ओलावृष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा पहाड़गांव में ओले गिरे हैं। इन गांवों में सूखी, मसूर, गेहूं, सरसों आदि की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं आटा संवाद सहयोगी के अनुसार हैदलपुर, अटरिया, सदारा, नूरपुर, नसीरपुर आदि में ओले गिरने से मटर, मसूर, चना, गेहूं को नुकसान हुआ है। मुहम्मदाबाद संवाद सहयोगी के अनुसार डकोर के बड़ा गांव में ओले गिरे। वहीं कुठौंदा, कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद, डकोर, चिल्ली में बारिश का असर रहा। यहां मसूर और कटी पड़ी मटर की फसल को नुकसान पहुंचा। कालपी के संवाद सहयोगी के अनुसार तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मंगरौल, कुटरा, महेवा, गढ़गवा, हर्रायपुर, पिपरौधा आदि दर्जनों गावों में ओलावृष्टि हुई। कदौरा संवाद सहयोगी के अनुसार डेरा बागी, उदनपुर, खुटमीली, कुश्मरा, बावनी, गररेही, पुरवा,चतेला, इटौरा बावनी, जमरेही, इकौना, निश्बापुर, रैला, मवई अहीर आदि गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा।

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed