फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   haeeve kee badhegee suraksha, avaidh sharaab par kasegee lagaam

हाईवे की बढ़ेगी सुरक्षा, अवैध शराब पर कसेगी लगाम

Sun, 27 Sep 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
haeeve kee badhegee suraksha, avaidh sharaab par kasegee lagaam
पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान एसपी, एएसपी के साथ आईजी। - फोटो : ORAI
उरई। पुलिस महानिरीक्षक झांसी रेंज ने शनिवार को उरई पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी को रोकने में अच्छा काम हुआ है। इसे और बेहतर किया जाए। इसके लिए हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। इससे कि दिल्ली और हरियाणा से आने वाली अवैध शराब की धरपकड़ की जा सके। उन्होंने पुलिस लाइन और कार्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। शाम के वक्त हाईवे स्थित आटा थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

झांसी रेंज के आईजी सुभाष सिंह बघेल शनिवार को सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सलामी लेने के बाद स्टोर रूम, मैस, बैरक, यातायात शाखा और गार्डों के क्वाटरों का रखरखाव देखा। साफ सुथरा रखने की नसीहत दी। पुलिस लाइन की साफ-सफाई और साज सज्जा का निरीक्षण किया। पुलिस ऑफिस पहुंचकर बड़ी पेशी, छोटी पेशी, पीआरओ सेल, चुनाव सेल आदि के कामकाज का निरीक्षण किया। डीसीआरबी व अकाउंट विभाग को भी चेक किया। सभी जगह कर्मचारियों से सवाल जवाब किए। हमेशा सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अवधेश सिंह आदि के साथ बैठक करते हुए कहा कि अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। टॉप टेन अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

आईजी ने एसपी के प्रयासों को सराहा
पिछले दिनों जनपद में पकड़ी गई अवैध शराब, केमिकल के मामलों पर आईजी ने एसपी की सराहना की। साथ ही टॉप टेन अपराधियों पर शिकंजा कसने की हिदायत दी। उन्होंने पंचायत चुनाव के चलते संदिग्धों पर बनाए रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण करें सर्किल अधिकारी
आईजी सुभाष सिंह बघेल ने सभी सर्किल के अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। पिछले दिनों हुए अपराधों व उनके खुलासों को लेकर सवाल जवाब किए गए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण करें।

थाने का निरीक्षण, गश्त बढ़ाने के निर्देश
आटा। शाम को लगभग पांच बजे आटा थाने का आईजी सुभाष सिंह बघेल ने निरीक्षण किया। कार्यालय, मालखाना, बैरक, मैस, भोजनालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद निर्माणाधीन गेस्टहाउस देखा। उन्होंने कार्यालय में महिला उत्पीड़न रजिस्टर, अनुसूचित जाति उत्पीड़न रजिस्टर आदि चेक किए। लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि गांवों, कस्बों में गश्त बढ़ाई जाए। इससे कि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। यहां एसपी, एएसपी के अलावा सीओ कालपी आरपी सिंह, कोतवाल आटा सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्रा, अवधेश त्रिवेदी, चंद्रभान बाजपेयी, दामोदर सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed