{"_id":"5dc07ad88ebc3e01376ab972","slug":"had-thought-if-not-mine-nobody-will-let-anyone-else-orai-news-knp5237900128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा
विज्ञापन
खुलासा करते सीओ व इंस्पेक्टर और हत्यारोपी।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। माधौगढ़ क्षेत्र में तीन दिन पूर्व शराबी पति ने पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया था। थाना पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े व महिला का मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपी पति का कहना है कि पत्नी ने जब बताया कि उसने किसी और से शादी कर ली है तो बस दिमाग में बस गया कि मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। इसी गुस्से में आकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
एसपी कार्यालय में सोमवार को सीओ जालौन सुबोध गौतम व सीओ माधौगढ़ राहुल पांडे ने बताया कि माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरौली निवासी कृष्ण स्वरूप उर्फ अग्गू पुत्र दयाराम ने 1 नवंबर की रात को घर में सोते समय पत्नी सुनीता (40) की गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई अरविंद प्रजापति पुत्र कामता प्रसाद निवासी बिरासनी थाना एट ने पति कृष्ण स्वरूप, जेठ कृपाराम व जेठानी चंद्रवती के खिलाफ माधौगढ़ कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
बताया कि सोमवार दोपहर पौने एक बजे पुलिस टीम ने हत्यारोपी पति कृष्ण स्वरूप उर्फ अग्गू को जमरेही अव्वल नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े व महिला का मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी आठ साल सेे बच्चों के साथ अपने मायके विरासनी में रहती थी। बकौल कृष्ण स्वरुप हाल ही में पत्नी ने बताया था कि उसने किसी और से शादी कर ली है। बस उसी दिन से ठान लिया था कि सुनीता को किसी और की भी नहीं होने देगा। बड़े भाई की मौत के वक्त वह मौका भी मिल गया।
विज्ञापन
सुनीता गांव आई तो उसने योजना बनाकर पत्नी की कुल्हाड़ी से चार बार गर्दन पर बार कर उसकी हत्या कर दी। सीओ का कहना है कि सुनीता ने शादी की थी कि नहीं फिलहाल इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही मारपीट के दो मामले माधौगढ़ में दर्ज हैं। सीओ के मुताबिक हत्या में सिर्फ पति ही शामिल था, लिहाजा मामले की गंभीरता पूर्वक विवेचना की जाएगी और किसी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल जेपी पाल, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश, सिपाही अजय कुमार व चालक प्रदीप कुमार आदि रहेे।