फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Had SP's bus run, it would have taken the government to the bedroom - Pathak

Jalaun News: सपा का बस चलता तो सरकार को बेडरूम तक ले जाती - पाठक

Mon, 10 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Had SP's bus run, it would have taken the government to the bedroom - Pathak
फोटो संख्या- 14- गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या-15- गेस्ट हाउस में हुई बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। सपा का बस चलता तो अपने कार्यकाल में प्रदेश सरकार को अपने बेडरूम तक ले जाती। यह बात रविवार को जिले के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार केवल सैफई के विकास पर केंद्रित हो गई थी। पहले उन्होंने गांव को ब्लॉक बनाया फिर जनता का सारा रुपया खर्च कर दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, हर जिले को एक नजर से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सरकारें पिछले कई वर्ष तक रहकर नहीं कर पाईं, मोदी और योगी सरकार ने कुछ ही समय में कर दिया है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले शाम होते ही बेटियों के पास घरवालों के फोन आने शुरू हो जाते थे।
विज्ञापन

सपा सरकार में गुंडे खुलेआम गाड़ियों में बंदूकें-हथियार लेकर घूमते थे। अब वही गुंडे व्हीलचेयर पर बैठकर अपने प्राणों की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों, बेसहारा लोगों की मदद करना है। आज देश और प्रदेश की सरकार खोज-खोजकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. धनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए पाठक
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में निकाय चुनावों की तारीख की घोषणा होने वाली है, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। मेहनत करने वालों को ही पार्टी में आगे की जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को पार्टियों की नीतियों के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed