फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gutkha stock found at home, sealed

घर में मिला गुटखे का स्टाक, सील

Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Gutkha stock found at home, sealed
कालपी। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में छापा मारकर बंदी के दौर में गुटखों का भंडारण करने पर एक घर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से चल रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से सरकार ने गुटखे के उत्पादन, भंडारण तथा बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। हाईवे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कोर्पियों गाड़ी पकड़ी जिसमें गुटखों का भंडारण था, चालक ने पूछताछ में बताया कि वह बाजार स्थित एक घर से गुटखे खरीद कर लाया है। इसी सूचना पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडे व खाद्य विभाग की टीम ने नगर के मोहल्ला राजेपुरा में असगर के घर में छापा मारा। इस दौरान घर के परिसर में गुटखा का भंडारण पाया गया। टीम ने घर को सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दुकानदार के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं 26 व 58 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर कोतवाल मानिकचंद पटेल, ईओ सुशील कुमार दोहरे, राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धर्मस्थल में घुसा चोर, पड़ोसियों ने पकड़ा
कालपी। एक प्रमुख धर्मस्थल में रात में चोरी करने के उद्देश्य से घुसे बदमाश को आसपास के नागरिकों ने पकड़ कर पुलिस टीम को सौंप दिया। कोरोना वायरस की वजह से चल रहे, लॉकडाउन की वजह से दरगाह खानकाह शरीफ के गेटों को बंद कर दिया गया है। सूने धर्मस्थल का अनुचित लाभ उठाते हुए एक बदमाश रात 11 बजे दीवाल फांदकर दरगाह के अंदर घुस गया। दरगाह की गोलक को बदमाश तोड रहा था, इसी दौरान छत से पड़ोसियों ने देखकर शोर मचा दिया। दरगाह के कर्मचारी व आपसपास के नागरिकों ने घेराबंदी करके आरोपी आजम निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात को पकड़ लिया। नागरिकों ने सूचना देकर चोर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed