फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gutkha factory raided, 14 lakh goods seized

गुटखा फैक्ट्री छापा, 14 लाख का माल सीज

Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gutkha factory raided, 14 lakh goods seized
गुटखा फैक्ट्री में लिखा पढ़ी करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
उरई। जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की टीम ने मोहल्ला 12 बीघा स्थित गुटखा फैक्टरी पर छापा मारा और तीन गोदामों से तैयार गुटखा, सुपाड़ी व अन्य सामग्री समेत 14 लाख रुपये का माल सीज किया। वहीं अन्य अभियान में टीम ने खोया व दूध के नमूने लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सतेंद्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र, अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह व विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके पर भारी मात्रा में राज व महादेव ब्रांड के गुटखे बरामद किए। टीम ने व्यापारी अजय गुप्ता के अगल-बगल में स्थित तीन गोदामों में छापा मारकर तैयार पान मसाला, सुगंधित सुपाड़ी, पान मसाले में लगने वाला पाउडर आदि के नमूने लिए, साथ ही मौके से 80 बोरा सुपाड़ी, 22 बोरा तैयार महादेव पान मसाला 83 बोरी सहित कुल 14 लाख का सामान सीज किया। वहीं बस स्टैंड पर विभाग की टीम ने बस से झांसी जा रहे 80 किलो खोया पकड़ा। टीम ने खोये के नमूने लेकर खोया नष्ट कराया। वहीं कोंच में जय बाला जी किराना स्टोर की दुकान में छापा मारा और दुकान से नमकीन का नमूना लिया। वहीं संतोष कुशवाहा की दुकान से नमकीन का नमूना लिया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, आलोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed