फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Guru Nanak Jayanti assigning traffic rules

गुरुनानक जयंती पर बताए ट्रैफिक रूल

Wed, 25 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 25 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti assigning traffic rules
गुरुनानक जयंती पर बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को
विज्ञापन
यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गुरुनानक के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके संदेशों से अवगत कराया गया। बुधवार को स्कूल में गुरुनानक जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम आनंद कुमार ने गुरुनानक जी केे चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम

में एडीएम आनंद कुमार ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर जन्मे गुरुनानक जी ने विश्व में एकता प्रेम और शांति का संदेश दिया। उनके आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में एएसपी शकील अहमद ने कहा कि गुरु को भगवान से बड़ा माना गया है। अत: हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर एआरटीओ धनवीर सिंह यादव ने कहा कि लोगों से

बिना बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाना चाहिए। कहा कि आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं में 53 प्रतिशत मौतें केवल हेल्मेट न लगाने के चलते हो रही हैं। इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के 20 बच्चे प्रतिदिन मौत के मुंह में जा रहे हैं।

इस मौके पर एसडीएम एबी सिंह, सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह, यातायात प्रभारी अखिलेश, प्रबंधक अजय इटौरिया, प्रधानाचार्या सीमा श्रीखंडे, विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया, केके चतुर्वेदी, गोविंद सिंह, विक्रम भदौरिया, सुरेद्र निरंजन, प्रदीप कुमार, गोविंद त्रिपाठी, युद्धवीर कंथरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed