फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gujarat Police raids in Jalaun, two ATM hackers arrested

जालौन में गुजरात पुलिस ने मारा छापा, दो एटीएम हैकर गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Police raids in Jalaun, two ATM hackers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कालपी। गुजरात के मौरावी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के महेवा ब्लाक के देवकली गांव में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ेे गए दोनों युवक एटीएम हैकर गिरोह के सदस्य है। गुजरात पुलिस द्वारा गुजरात मे गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है। गुजरात पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है।
मंगलवार को गुजरात पुलिस जिले में पहुंची और कालपी थाना पुलिस के सहयोग से उसने महेवा ब्लाक के गांव देवकली में छापेमारी की। इस दौरान हैकर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कालपी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि महेवा ब्लाक के ग्राम देवकली निवासी पूरन पुत्र उदय निषाद को गुजरात पुलिस ने गुजरात के ही मौरावी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूरन एटीएम हैकर गिरोह का सरगना बताया गया है।
विज्ञापन

पूरन की ही निशानदेही पर ही गुजरात पुलिस सोमवार को कालपी थाना क्षेत्र में आई थी। गुजरात पुलिस ने पूरन गिरोह के दो सदस्य ग्राम देवकली निवासी अजीत सिंह व दीपक को हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस इन्हें पूछताछ के बाद गुजरात ले गई है। गुजरात पुलिस की कार्रवाई से देवकली व आसपास के गांवों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed