फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gualala made so far played Holi with flowers

उड़ाया गुलाल तो कहीं फूलों से खेली होली

Sat, 26 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 26 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gualala made so far played Holi with flowers
गहोई सेवा मंडल के होली मिलन समारोह में राधाकृष्ण की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
जिला राठौर समाज कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही आपसी बुराइयों एवं मतभेदों को त्यागने का भी संदेश दिया। शांति नगर छिरावली हाउस में आयोजित समारोह में माधौगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह राठौर, रमेश
विज्ञापन


चंद्र राठौर, सुरेश बाबू, मोहर सिंह, हरीशंकर, अरविंद राठौर राजकुमार, जयप्रकाश राठौर, दौलत राठौर समेत इत्यादि लोग मौजूद रहे। उधर, गहोई महिला मंडल की ओर से 28 मार्च को होली मिलन समारोह गोपालगंज स्थित गहोई धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और समाज से जुड़े लोगों के आने की उम्मीद है। यह जानकारी
विज्ञापन


गहोई महिला मंडल की मीडिया प्रभारी दक्षा नौगरइया ने दी। उन्होंने कार्यक्रम व्यवस्थापक मंडल को उनकी जिम्मेदारियां भी बांटी। उपजा का होली मिलन समारोह 27 मार्च को मंडपम सभागार में होने जा रहा है। यह जानकारी अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी ने दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह 27 मार्च को क्षत्रिय भवन में होगा। यह जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह होली मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।  उधर,  गहोई सेवा मंडल के होली मिलन समारोह का उद्घाटन लेखपाल रमेश चंद्र गुप्त ने किया। इस अवसर पर संदीप एंड ग्रुप उरई की ओर से मंचीय कार्यक्रम में मयूर नृत्य, डांडिया व लठमार होली, राधाकृष्ण झांकी, फूल

बंगला एवं फूलों की होली बरसाने एवं ब्रज के कलाकारों के द्वारा पेश किए गए। 50 किलो गुलाब के फूलों से होली खेली गई। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र ने सेवा मंडल के अध्यक्ष की सराहना की और संदेश दिया कि समाज के लोगों को एक मंच पर आने की जरूरत है।अध्यक्षता डा. दिलीप सेठ तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक संदीप तरसौलिया ने किया। इस मौके पर सह

मंत्री मनोज, भरत कुरेले, दिलीप सेठ अजनारा, शिवकुमार, केके गहोई, शक्ति गहोई, गौरव खरुसा, अरुण गुप्ता, आशीष सेठ, ऊ षा, ममता आदि मौजूद रहीं। इसके बाद हुई आम सभा की बैठक में कोषाध्यक्ष अरुण छिरौल्या ने आय व्यय वार्षिक का ब्यौरा प्रस्तुत किया।  


कालपी में खेली गई फूलों की होली
श्रीसेवा समिति ट्रस्ट की ओर से कालपी में खेली गई फूलों की होली में नगरवासियों समेत जिम्मेदार अफसरोें ने शामिल होकर पर्व का लुत्फ उठाया। इस दौरान एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, सीओ मनोज कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर ने फूलों की बौछार करके होली पर्व का आनंद लिया। साहित्यकार शिवबालक सिंह यादव ने फाग प्रस्तुत की।  संतोष पुरवार, रामप्रकाश पुरवार, राजेश कुमार, उमाशंकर पुरवार, श्रीकृष्ण, डब्बू एडवोकेट, हरमोहन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed