फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ground Report: infection growing because of Migrants returning from other-states

ग्राउंड रिपोर्ट: गैर राज्यों से लौट रहे प्रवासी, बढ़ते संक्रमण के बीच खतरे की घंटी न बन जाएं

Sun, 18 Apr 2021 07:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 07:13 AM IST
सार

कोरोना के बेकाबू संक्रमण से यूपी के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हड़कंप मच हुआ है। बढ़ी संख्या में इन राज्यों से लोग लौट रहे हैं। कुछ तो जिले के हैं और कुछ आगे निकल रहे हैं लेकिन कहीं पर भी इनकी जांच की कोई सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
Ground Report: infection growing because of Migrants returning from other-states
कोरोना के डर से लौट रहे प्रवासी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से पांव पसार चुका है जिससे यूपी के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हड़कंप सी स्थिति है। इस कारण बड़ी संख्या में इन राज्यों से लोग लौट रहे हैं। कुछ तो जिले के हैं और कुछ आगे निकल रहे हैं लेकिन कहीं पर भी इनकी जांच की कोई सुविधा नहीं है।

विज्ञापन


एक खानापूरी के नाम पर रेलवे स्टेशन को छोड़ दें तो हाईवे के रास्ते से लौटने वाले प्रवासी राम भरोसे हैं। बसों, कारों व ट्रकों से आने वाले प्रवासियों की जांच की कहीं कोई सुविधा न तो जिले में शुरू की गई है और न ही सीमाओं पर किसी तरह की चेकिंग चल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोरोना का संकट कम होने के बजाय बढ़ता ही नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

Ground Report: infection growing because of Migrants returning from other-states
कोरोना से संक्रमण - फोटो : iStock

फैक्टरी से निकलते वक्त हुई थी जांच
सूरत की एक फैक्टरी से मजदूरों को लेकर कानपुर जा रही बस के ड्राइवर आपाधीगा को जब हाईवे पर रोककर बात की गई तो उसने बताया कि सिर्फ निकलते वक्त मजदूरों की चेकिंग की गई थी। इसके बाद सफर में कहीं बस रोककर यात्रियों की फिलहाल कोई चेकिंग नहीं की गई। कुछ के पास जांच के कागज है तो कुछ के पास नहीं है। फिलहाल सभी को कानपुर छोड़ना है। 

ऑटो लेकर निकले तो रोकेगा कौन
मुंबई से वाराणसी के लिए ऑटो से निकले तीन दोस्तों दुर्गेश, श्री प्रकाश और बादल ने बताया कि वहां पर उनका होटल था। हालात खराब हुए तो होटल भी बंद करना पड़ा। एक बार लौट चुके हैं फिर दोबारा से कामकाज समेट कर वापस आना पड़ रहा है। ऑटो से चार-पांच दिन हो चुके हैं। कहीं पर भी रास्ते में न तो पुलिस की कोई चेकिंग मिली और न ही किसी ने कोरोना जांच के लिए रोक टोक की।

रोडवेज बसों में भी ठूंसी जा रही हैं सवारियां
भले ही यूपी सरकार कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित हो लेकिन परिवहन विभाग फिलहाल बेफिक्र लगता है। हालात यह है कि कानपुर-झांसी जाने वाली सभी बसों में यात्रियों की भीड़ कभी भी देखी जा सकती है। एक सीट पर तीन से चार लोग नजर आते हैं। कोई मास्क तो कोई बिना मास्क बैठा दिखाई देता है। बस में आखिरी मर्तबा सैनिटाइजेशन कब हुआ था, चालक परिचालकों को इसकी जानकारी नहीं। अलबत्ता कहीं यात्रियों की संख्या न कम रह जाए, इसकी चिंता जरूर दिखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed