{"_id":"67424bfc129140cb5b0dd624","slug":"grocery-shopkeeper-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1005-122485-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किराना दुकानदार ने फंदा लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किराना दुकानदार ने फंदा लगा जान दी
Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
उरई। किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी अरुण कुशवाहा (40) ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी शशि जब कमरे में पहुंची तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ी। परिजनों ने बताया कि वह घर में ही किराना की दुकान खोले थे। शाम को दुकान बंदकर खाना खाने के बाद कमरे में चले गए और आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।