फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   grh kalah se tang mahila ne phaansee laga jaan dee

गृह कलह से तंग महिला ने फांसी लगा जान दी

Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
grh kalah se tang mahila ne phaansee laga jaan dee
वंदना की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
कुठौंद(जालौन)। गृह कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई सत्येंद्र द्विवेदी का कहना है कि परिजनों के मुताबिक महिला ने गृह कलह के चलते फांसी लगा ली। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी बहुमत सिंह की 29 वर्षीय पत्नी वंदना ने मंगलवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह आ गए। उन्होंने तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने बताया कि वंदना की शादी आठ साल पहले हुई थी। दो बेटे विराट (5) और निहाल(3) हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घर में कुछ दिनों ने छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। मायके पक्ष के लोगों ने आकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed