फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   gravvati ka prasav, navjaayt ki maut

गर्भवती का सड़क पर हुआ प्रसव, नवजात की हुई मौत

Sun, 02 Aug 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
gravvati ka prasav, navjaayt ki maut
कोंच (जालौन)। कस्बे में रविवार की शाम कस्बा स्थित पशु अस्पताल के सामने एक गर्भवती का सड़क पर ही प्रसव हो गया। प्रसव के बाद नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुलाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके चलते सुरक्षित प्रसव नहीं कराया जा सका ।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम धमसेनी निवासी गर्भवती रंजना पत्नी उमाशंकर एट प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गई हुई थी तभी डॉक्टरों ने महिला को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देकर कोंच भेज दिया। महिला अपने देवर और जेठानी व ननद रेखा के साथ कोंच आ रही थी तभी कस्बे के बजरिया पावर हाउस पर रंजना को प्रसव पीड़ा होने लगी। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया लेकिन घंटे भर से ज्यादा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और प्रसव हो गया नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दे दी। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। एंबुलेंस बुलवाकर महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दो साल पहले भी हुई थी अस्पताल में बच्चे की मौत
कोंच। आज सड़क पर जिस महिला के प्रसव के बाद बच्चे की मौत हुई है उस महिला के दो साल पहले भी एक बच्चे की अस्पताल में डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी लेकिन जब ये बच्चा उसकी कोख में आया तो वह पिछले बच्चे का गम भूल खुशी से भर गई थी। वह बहुत खुश थी कि वह मां बनने वाली है लेकिन उसकी खुशियों को अबकी दफा व्यवस्था का ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed