फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Grants will be provided to the differently-abled by forming a group

दृष्टि बाधितों को दी गई अधिकारों की जानकारी

Wed, 26 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Grants will be provided to the differently-abled by forming a group
कदौरा। कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को दृष्टिबाधितों की क्षमताओं से संबंधित कार्यशाला में उनकी क्षमताओं को परखा गया और फिर उन्हें पुनर्वास व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष चेयरमैन मो. जमीर आलम, मुख्य अतिथि बीडीओ अतिरंजन सिंह व संस्था के महासचिव पद्मश्री सम्मानित जवाहर लाल कौल ने किया। मुख्य अतिथि बीडीओ अतिरंजन सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों से कहा कि दिव्यांगों की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आवास, शौचालय, पेंशन, बकरी, मुर्गी, भैंस पालन के लिए लोन दिलाया जा सके। कहा कि जल्द दिव्यांग जनों का समूह गठित कर उन्हें अनुदान दिलाया जाएगा, ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें। कार्यक्रम अध्यक्ष चेयरमैन कदौरा मो. जमीर आलम ने कहा कि संस्था की पहल काबिले तारीफ है। अगर उन्हें कोई लाभ लेने में परेशानी आ रही हो तो वह नगर पंचायत कार्यालय में आकर बताएं उनकी समस्या का समाधान होगा। संस्था के महासचिव जवाहर लाल कौल ने कहा कि संस्था द्वारा अभी तक 150 से अधिक दिव्यांगजनो को इस कार्यक्रम में जोड़ा गया और उनके पुनर्वास के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिससे वह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है।
विज्ञापन

कार्यशाला में दिव्यांग नीता देवी, राजेश कुमार, प्रमोद सिंह, रजनी देवी ने शिकायत की कि क्षेत्र में संचालित बैंकों पर भेदभाव का आरोप लगा कर, बताया कि हम लोग जब बैंक अपना पैसा निकालने जाते है तो बैंक कर्मी अभद्रता करते हैं। जिस पर जिला दिव्यांगजन अधिकारी शिवसिंह व मत्स्य पालन अधिकारी आर के श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे बैंक कर्मियों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखेंगे, ताकि दिव्यांगों के साथ भेदभाव न हो। एडवोकेसी अधिकारी सुनील कुमार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के उपरांत आयोजक ऑल इंडिया कंफेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड ने पशुपालन कृषि व परचून की दुकान रख कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित किया। इस दौरान शंकरलाल गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव, सुधांशु शुक्ला, रामसिंह अमन तिवारी, राकेश रामनारायण, सुधा पूजा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed