फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Grand alliance celebrated victory in Bihar

बिहार में महागठबंधन की जीत पर खुशी मनाई

Mon, 09 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Mon, 09 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Grand alliance celebrated victory in Bihar
बिहार में महागठबंधन की जीत पर सोमवार को कोंच व जालौन में जद (यू) कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी अब भाजपा को कड़ी टक्कर दी जाएगी। इस जीत से यही सिद्ध होता है।
विज्ञापन



पटेलनगर स्थित जद (यू) कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और बिहार में महागठबंधन की विजय का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। बाद में राहगीरों को भी मिठाई बांटी।
विज्ञापन



इस दौरान हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. अरुण पालीवाल ने कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी अब भाजपा को कड़ी टक्कर दी जाएगी। इस दौरान जिला प्रमुख महासचिव अशोक निरंजन, नगर अध्यक्ष एनुल आब्दीन के अलावा मुन्ना सिंह, मजहरअली, शब्बीर अहमद, अहमद मंसूरी, ब्रह्मानंद, डॉ. संतराम, फहीम भाई व विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, जालौन नगर में बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत पर जद (यू) व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि इस जीत ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा से अब लोगों का मोहभंग हो चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने उस गलती का सुधारा है, जो लोकसभा चुनाव में हुई थी।



इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता रजा हुसैन, प्रवक्ता रजा हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिदउल्ला असंारी, सोमिल याज्ञिक तथा जद (यू) के मोहम्मद सलीम, आफ ताब आलम, द्वारिका प्रसाद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed