फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Government should provide resources before taking action on stubble burning

Jalaun News: पराली जलाने में कार्रवाई से पहले संसाधन दे सरकार

Fri, 01 Dec 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government should provide resources before taking action on stubble burning
उरई। पराली जलाने पर हो रही कार्रवाई के विरोध में किसान गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

सरकार से पहले संसाधन की व्यवस्था कराए जाने की मांग करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि कार्रवाई नहीं रुकी तो किसान सड़कों पर उतरेंगे।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट में नारेबाजी हुई। प्रांत मंत्री शिवराज सिंह निरंजन ने कहा कि सरकार का निर्देश है कि पराली न जलाएं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता पर असर पड़ता है और प्रदूषण होता है। किसानों का कहना है कि प्रदूषण न बढ़े, इसके लिए किसान जागरुक हो रहा है, लेकिन पराली की उचित कीमत मिल सके, इसके लिए अभी तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। पराली प्रबंधन को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश हैं कि सरकार किसानों के लिए जरूरी मशीनें उपलब्ध कराएं, वह भी नहीं किया जा रहा है। न ही मशीनों के लिए ईंधन की व्यवस्था है।
विज्ञापन

न्यूनतम मूल्य पर भी पराली नहीं खरीदी जा रही है। इसलिए इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, साहब सिंह चौहान, आनंद त्रिवेदी, श्रीपाल व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed