फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   govanshon kee sankhya ko lekar hinjaaman kaaryakartaon aur eeo mein vivaad

गोवंशों की संख्या को लेकर हिंजामं कार्यकर्ताओं और ईओ में विवाद

Tue, 20 Oct 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
govanshon kee sankhya ko lekar hinjaaman kaaryakartaon aur eeo mein vivaad
पालिका कार्यालय के बाहर हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
कालपी(जालौन)। गोशाला से गोवंशों की संख्या कम होने का आरोप लगाकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। वह नहीं माने। वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी(ईओ) ने एसडीएम को गोशाला में गोवंशों की पूरी संख्या का विवरण देकर नीलाभ शुक्ला आदि के खिलाफ कार्यालय आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। ईओ का कहना है कि आए दिन गलत आरोप लगाकर नगर का माहौल खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला कई कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की ओर से संचालित आलमपुर गोशाला से गोवंशों के लगातार कम होने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। इस पर एसडीएम व कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को शांत कराने का प्रयास किया। कार्यकर्ता नहीं माने। पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को गोशाला से गोवंशों के गायब होने के संबंध में ज्ञापन दिया। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने एसडीएम जयेंद्र कुमार को गोशाला के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देते हुए शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया है कि रविवार को नीलाभ शुक्ला ने अपने साथियों के साथ नगर पालिका कार्यालय में बवाल काटा था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रविवार की देर शाम भी इन लोगों ने गोशाला में काम कर रहे कर्मियों से अभद्रता की थी। कहा कि चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार व अन्य स्टाफ के सामने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। ईओ ने विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed