फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Got wages but did not pay money, complaint to police

Jalaun News: मजदूरी करा ली लेकिन पैसा नहीं दिया, पुलिस से शिकायत

Sun, 10 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Got wages but did not pay money, complaint to police
कोंच। शादी समारोह में मजदूरी का काम करने वाले करीब ढाई दर्जन मजदूरों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर मजदूरी के पैसे दिलाए जाने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन

उरई के मोहल्ला बघौरा निवासी नम्मन ने पुलिस को शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि वह शादी समारोह में वेटर को लाने का काम करता है। उसने एक सप्ताह पहले कस्बे के पटेलनगर निवासी एक मिठया को कई शादी समारोहों में मजदूर उपलब्ध कराए थे, लेकिन काम के बाद वह रुपये नहीं दे रहा है। उक्त ने मजदूरी के 43 हजार रुपए संबंधित पार्टियों से पहले ही ले लिए हैं। नमन ने बताया कि इससे पहले लॉकडाउन के समय के भी मजदूरों की मजदूरी के एक लाख 48 हजार रुपए उक्त मिठया से लेना बाकी है। रविवार को जब वह पूरी मजदूरी के कुल एक लाख 91 हजार रुपए मांगने जब उसके घर गया तो उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और उसे भगा दिया। पुलिस ने मिठया को पकड़वा र फिलहाल बैठा लिया है।
प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि मजदूरों ने शिकायत की है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed