{"_id":"5fc7d6188ebc3e9b75441b7e","slug":"goshala-orai-news-knp5976264124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव पर गोशाला से मवेशी भरकर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव पर गोशाला से मवेशी भरकर ले जाने का आरोप
विज्ञापन
जालौन। विकास खंड के ग्राम भदवां में संचालित गोशाला के चौकीदार की पत्नी ने सचिव समेत तीन लोगों पर मवेशियों को डीसीएम में भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। चौकीदार के मुताबिक, विरोध करने पर मवेशी ले जाने वाले लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की। वहीं सचिव का कहना है कि उन्होंने चौकीदार को हटा दिया था, इसी कारण वह झूठा आरोप लगवा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी सीता देवी पत्नी दीपक ने बताया कि पति व देवर धीरज गांव में स्थित अस्थायी गोशाला में चौकीदारी करते हैं। मंगलवार की रात वह गोशाला में ही थे। इसी बीच सचिव जितेंद्र अपने दो साथियों के साथ डीसीएम लेकर आए और मवेशियों को भरकर ले जाने लगे। पति-देवर ने विरोध किया तो मारपीट की, वह बचाने पहुंची तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। इतने के बाद भी तीनों गोशाला में मौजूद गायों को डीसीएम में भर ले गए हैं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सचिव को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। सचिव ने बताया दीपक को गोशाला से चौकीदारी से हटा दिया गया है। इसके कारण वह झूठा आरोप लगा रहा है। इस संदर्भ में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। गायों के गायब करने की सूचना संदिग्ध लग रही है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।