{"_id":"674a11909e8500f7b10681e4","slug":"goods-worth-rs-8-lakh-burnt-in-fire-at-tailors-shop-orai-news-c-224-1-ori1005-122742-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दर्जी की दुकान में आग लगने से आठ लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दर्जी की दुकान में आग लगने से आठ लाख का सामान जला
Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
उरई। दर्जी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह जानकारी मिलने पर वह दुकान पर पहुंचा, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से उसका लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी तुरब अली की शहर की चूड़ी मार्केट में कपड़े की सिलाई की दुकान है। गुरुवार शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर, टीवी, सिलाई मशीनें सहित लगभग आठ लाख रुपये का सामान जल गया था। पीड़ित ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है।